{"_id":"68603f21e7338d5c900ca7af","slug":"anand-nagar-and-sitarganj-wins-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110239-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आनंद नगर और सितारगंज की टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आनंद नगर और सितारगंज की टीमों ने जीते मुकाबले
Sun, 29 Jun 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। जीआईसी मैदान में आयोजित शक्तिफार्म प्रीमियर लीग के पहले दौर के मुकाबले में राइजिंग पैंथर्स आनंदनगर और सैजी इलेवन सितारगंज ने जीत दर्ज की। शनिवार को टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए शुभम सुपर किंग्स शक्तिफार्म ने 78 रन बनाए। दूसरी पारी में सैजी इलेवन सितारगंज ने सात विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।
34 रन और तीन विकेट लेकर बलराज प्लेयर ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग पैंथर्स आनंदनगर ने सभी विकेट गंवाकर 79 रन बनाए। जवाब में सैजी इलेवन 60 रन बनाकर ढेर हो गई। 19 रन और तीन विकेट लेकर कमल रावत प्लेयर ऑफ द मैच बने। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह और हरेन मंडल ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में मानिक सरकार व मन्नी अंपायर, विक्रम सिंह स्कोरर, अमित विश्वास कमेंटेटर रहे। संवाद