फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An old woman riding a bike died after being hit by a dumper in bazpur

Road Accident: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्धा की मौत, पौत्र और भांजा घायल; लोगों ने हंगामा किया

Fri, 06 Jun 2025 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला का पौत्र और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
An old woman riding a bike died after being hit by a dumper in bazpur
सड़क हादसा

विस्तार

बाजपुर में खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला का पौत्र और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

नैनीताल की बैलपड़ाव निवासी सूखी देवी (60) बृहस्पतिवार को अपने भाई सतपाल के घर गांव रामजीवनपुर आई थी। शुक्रवार सुबह सूखी पौत्र रवि और भांजे अमित कुमार के साथ बाइक से अपने घर को जा रही थी कि कोसी कांटा चौराहे पर पीछे से आ रहे खनन से भरे 18 टायर डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सूखी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि और अमित कुमार गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर एसआई धीरेंद्र परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। इस दौरान मौका पाकर डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और बाइक को कब्जे में ले लिया। इधर, ग्रामीणों ने हंगामा कर कहा कि ओवरलोड खनन से भरे वाहन बेरोक-टोक सड़क पर दौड़ रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed