{"_id":"64457e23a4ddcba0eb0b3e24","slug":"amritpal-alert-wont-last-rudrapur-news-c-8-1-120556-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर रख रही विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर रख रही विशेष निगरानी
Mon, 24 Apr 2023 03:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/सितारगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/सितारगंज।
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:57 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और गलत पोस्ट को शेयर करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अमृतपाल के जिले के कनेक्शनों को भी खंगाला जा रहा है। जिले में चार कंपनी पीएसी भी तैनात है।
विज्ञापन
साेशल मीडिया
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों के लिए चुनौती बने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की पंजाब के मोगा से गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस ने चैन की सांस ली है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की सतर्कता बरकरार है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और गलत पोस्ट को शेयर करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अमृतपाल के जिले के कनेक्शनों को भी खंगाला जा रहा है। जिले में चार कंपनी पीएसी भी तैनात है।
विज्ञापन
अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने उसका और खालिस्तान का समर्थन करने वाले करीब 100 लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग की थी। समर्थन करने पर पुलिस ने काशीपुर में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया और कई लोगों पर चालानी कार्रवाई भी की थी। पंजाब से अमृतपाल के क्षेत्र व यूपी बॉर्डर में पहुंचने की आंशका को देखते हुए प्रशासन ने यूपी सीमा में सरकड़ा पुलिस चौकी और नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया था।
विज्ञापन