{"_id":"5bec7417bdec2269b345a3e6","slug":"amount-of-double-sulfur-dioxide-inciarrige-in-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली में दोगुनी बढ़ी सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली में दोगुनी बढ़ी सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के बाद भी लोगों ने दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की। इसमें अधिक बारूद वाले पटाखों का भी खुलकर प्रयोग हुआ। रुद्रपुर में धूलकणों में 67 और काशीपुर में 87 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं ध्वनि प्रदूषण भी पिछले वर्ष की तुलना में दस से पंद्रह प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन
इस वर्ष उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार रुद्रपुर और काशीपुर में दो प्रदूषित और जहरीली गैसों सल्फर डाई ऑक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (NO2) की मानीटरिंग की। दोनों गैसों में दिवाली के दिन वृद्धि दर्ज हुई। सल्फर डाई ऑक्साइड में तो दिवाली के दिन दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
काशीपुर में गैसों की स्थिति
तिथि-मात्रा (SO2)-मात्रा (NO2)
01 नवंबर-13.15-23.13
07 नवंबर-24.04-29.8
मात्रा : माइक्रोग्राम/घन मीटर
रुद्रपुर में गैसों की स्थिति
तिथि-मात्रा (SO2)-मात्रा (NO2)
01 नवंबर- 13.54 - 23.84
07 नवंबर- 22.5 - 28.97
कोट - आतिशबाजी से सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस में यह मात्रा कम है। दोनों गैसों का मानक 30 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर है। इससे अधिक होने पर यह अत्यधिक नुकसान दे सकती है। - डॉ. अंकुर कंसल, क्षेत्रीय अधिकारी, पीसीबी
विज्ञापन