फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amit, Sunita won the race.

अमित, सुनीता दौड़े सबसे तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Amit, Sunita won the race.
एसएसबी मुख्यालय पर दौड़ में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : SITARGANJ
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में आयोजित दस किमी दौड़ प्रतियोगिता में तेजपुर मुख्यालय के आरक्षी अमित भगत सबसे तेज दौड़े। वहीं, गुवाहाटी मुख्यालय की महिला आरक्षी सुनीता ने बाजी मारी। देवेंद्र सिंह ने दूसरा, उपनिरीक्षक योगेश नवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कलावत केसरवानी व मेनमोती राइ मेधानी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बुधवार को 57वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय में सीमांत मुख्यालय स्तर पर दस किमी क्रास कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एसएसबी पीलीभीत मुख्यालय के उप महानिरीक्षक एचएनएस बिष्ट ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दौड़ में सीमांत मुख्यालय रानीखेत, लखनऊ, सिलीगुड़ी, पटना, गुवाहटी, तेजपुर से 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इनमें आठ महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दौड़ में सीमांत मुख्यालय तेजपुर के आरक्षी अमित भगत ने प्रथम, सिलीगुड़ी मुख्यालय के देवेंद्र सिंह ने द्वितीय व पटना मुख्यालय के योगेश नवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मुख्यालय गुवाहाटी की सुनीता ने प्रथम, इसी मुख्यालय की कलावत केसरवानी ने द्वितीय, मेनतोती राई मेधानी ने तृतीय स्थान पाया। आगामी होने वाले पुलिस मीट प्रतियोगिता के लिए उप महानिरीक्षक ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 57वीं बटालियन के उप महानिरीक्षक मुख्यालय का निरीक्षण किया। वहां बटालियन के कमान अधिकारी सुविंदर अंबावत, उप कमाडेंट मुरारी लाल, डॉ. करडे राजश्री, डा. पूजा फर्सवान, सहायक कमाडेंट केशरलाल मीना, उपनिरीक्षक राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed