{"_id":"5af345be4f1c1bea118b6350","slug":"amin-was-suspended-by-the-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":" रुद्रपुर तहसील के संग्रह अमीन को डीएम ने निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर तहसील के संग्रह अमीन को डीएम ने निलंबित किया
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 10 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना संग्रह अमीन को भारी पड़ गया है। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने एसडीएम की संस्तुति पर रुद्रपुर तहसील में तैनात संग्रह अमीन उमाशंकर को विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित संग्रह अमीन को खटीमा तहसील से संबद्ध किया गया है। संग्रह अमीन पर कार्रवाई से तहसील में खलबली मची है।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएम के दस्तखत से जारी आदेश में कहा गया है कि एसडीएम की आख्या में संग्रह अमीन उमाशंकर द्वारा अपने कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही निरंतर जारी रखने, राजकीय कार्यों में रुचि न लेेने, तहसीलदार की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग न करने, स्पष्टीकरणों का जवाब न देने और अनुशासनहीनता करने पर निलंबन की संस्तुति की गई है। कर्मचारी पर लगाए गए आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं।
विज्ञापन
इसके सिद्ध होने पर कर्मचारी को दीर्घ दंड दिया जा सकता है। उन्होंने संग्रह अमीन उमाशंकर पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश दिया है कि निलंबन की अवधि में उमाशंकर खटीमा तहसील से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन