फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amar ujala Aparajita in Khatima

महिलाओं को स्वरोजगार अपना कर आत्म निर्भर बनने की दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Aparajita in Khatima
खटीमा में अपराजिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। अमर उजाला की ओर से ब्लॉक सभागार में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं ने स्वरोजगार संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में बुधवार को महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महाराष्ट्र निवासी कल्पना सरोज का हवाला देते हुए उनके उत्तरोत्तर बढ़े कारोबार की जानकारी दी गई। ब्लॉक कार्यालय के सुंदर सिंह रौंकली ने कहा कि इस सफलता के लिए मेहनत एवं लगन शीलता ही एक ऐसी ताकत है जिससे मंजिल हासिल होती है। बताया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष कर कई लोगों ने मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

इन महिलाओं को कौशल विकास और रोजगार के लिए भी जागरूक किया गया। बताया गया कि महिलाएं अपने रोजाना के काम के साथ ही स्वरोजगारपरक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी आमदनी बढ़ा सकतीं हैं। उन्हें अखबार पढ़ने और पढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया। बताया कि समाचार पत्र पढ़ने का शौक आधुनिक डिजिटल माध्यम से कई गुना बेहतर और विश्वसनीय है। इस दौरान महिलाओं को लघु उद्योग, डेयरी, पशुपालन, बुटीक, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में रेनू जोशी, अंजू देवी, रेनू भंडारी, ज्योति भट्ट, जानकी गोस्वामी ने बेरोजगारी हटाने संबंधी कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed