फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aman and Piyush were the only lamps of the house

घर के इकलौते चिराग थे अमन और पीयूष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aman and Piyush were the only lamps of the house
दुर्घटना के बाद राते-बिलखते परिजन। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत से घर से लेकर मोहल्ले तक में मातम पसरा है। हादसे में जान गंवाने वाले अमन और पीयूष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पीयूष विधायक का भतीजा था। दोनों दोस्तों के साथ हादसे का शिकार हुआ तीसरा साथी सूर्यप्रताप के एक छोटा भाई है। तीनों की मौत की खबर से घर से लेकर मोहल्ले तक मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार देर रात दुर्घटना की सूचना फैलते ही देखते ही देखते भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। तीनों युवक अविवाहित थे। अमन और पीयूष उर्फ निक्कू अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, इनके एक-एक बहन है। सूर्य प्रताप के एक छोटा भाई है। तीनों युवक जब बर्थडे का सामान लेकर घर नहीं पहुंचे तो पीयूष का चचेरा भाई अमित उन्हें खोजने के लिए घर से जसपुर आया। हादसे की मनहूस सूचना मिलने पर अनहोनी की आशंका से घटनास्थल पर पहुंचा तो बदहवास हो गया कि जिन्हें कुछ देर पहले हंसते-बोलते हुए कार से जाते देखा, उनकी मृत देह कार के भीतर है। उसने यह मनहूस सूचना परिजनों को दी। तीनों के माता-पिता और परिजन बदहवास हालत में किसी तरह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बेटों के शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। पीयूष उर्फ निक्कू विधायक आदेश चौहान का भतीजा था। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उधर, क्षेत्र के सैकड़ों लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए। तीनों युवकों की मौत से क्षेत्र में मातम है। ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। युवकों के शव कार काटकर निकाले गए। परिजनों ने बताया कि तीनों युवकों की पढ़ाई पूरी हो गई थी। ऐसे में माता-पिता अपने-अपने बेटों की शादी के लिए लड़की तलाशने में जुटे थे। इसी बीच रविवार रात हुए इस हादसे ने तीनों परिवारों की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed