{"_id":"6701b75fb21244490d05dc44","slug":"allegation-of-trying-to-kidnap-a-young-man-by-beating-him-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-115812-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक की पिटाई कर अगवा करने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक की पिटाई कर अगवा करने की कोशिश का आरोप
Sun, 06 Oct 2024 03:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक युवक ने कुछ लड़कों पर उसके छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने और बेहोशी की हालत में अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज निवासी सोहेल ने दी तहरीर में कहा है कि उनका तीनपानी शुक्ला फार्म में वर्कशॉप है। शुक्रवार की सुबह उनका गंगापुर रोड पर वर्कशाप चलाने वाले युवक से विवाद हो गया था। शाम को आरोपी कुछ लोगों को लेकर वर्कशाप पर पहुंचा और उसके छोटे भाई अनस को हॉकी, डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि लड़काें के पास चाकू और तमंचे भी थे। मारपीट में अनस बेहोश हो गया तो आरोपियों जबरन उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसबीच आसपास के लोगों के बीचबचाव पर अनस को आरोपियों ने छोड़ दिया। उसने आरोपियों ने खुद और भाई की जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी ने तहरीर दी है तो उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।