फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegation of fraud in the name of PM Kusum Yojana, case registered

पीएम कुसुम योजना के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in the name of PM Kusum Yojana, case registered
बाजपुर। गांव महेशपुरा निवासी एक युवक ने पीएम कुसुम योजना के नाम पर महिला सहित दो लोगों पर एक लाख 29 हजार 40 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सतपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 20 जून 2022 को कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। मोबाइल पर एक एजेंट ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क 5600 जमा करा दो जिस पर उसने गूगल के माध्यम से शुल्क जमा कर दिया। कुछ देर बाद उसी नंबर से फोन आया कि जीएसटी के 17600 रुपये उसी खाते में जमा कराने हैं। उसने गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। 21 जून 22 को फिर फोन आया कि 30000 रुपये जमा करने हैं उसने आरटीजीएस कर दिए। 22 जून 22 को फिर फोन आया कि 20 वर्ष के एग्रीमेंट के लिए 16320 रुपये खाते में दो बार जमा करने हैं। इस पर उसने 33640 रुपये गूगल पे ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

कहा है कि 23 जून 22 को टीएमसी टैक्स के 42200 रुपये आरटीजीएस से जमा किए। कुल रकम 1,29,040 रुपये जमा करने के बाद भी उसे पीएम कुसुम योजना का लाभ नहीं मिला। उससे अब 56,500 रुपये की और मांग की जा रही है। पीड़ित ने तहरीर में आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी मनोज सिंह और मुनीता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed