फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All India Kayastha Mahasabha performed Chitragupta worship

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया चित्रगुप्त पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
All India Kayastha Mahasabha performed Chitragupta worship
काशीपुर में चित्रगुप्त पूजन के दौरान जमा लोग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की काशीपुर महानगर इकाई ने शनिवार को श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित हुए। इसमें ईशिका सक्सेना ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने बताया कि वेद और पुराणों में भगवान चित्रगुप्त को पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने और न्याय करने वाले बताया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर संस्था के कुमाऊं प्रभारी प्रमोद सक्सेना और प्रदेश संगठन मंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था सचिव अभिताभ सक्सेना ने महासभा के उद्देश्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। संजय सक्सेना ने संस्था के प्रयासों की सराहना कर बाल कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संरक्षक नरेंद्र सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सक्सेना, आनंद प्रकाश कुलश्रेष्ठ, महामंत्री नीरज सक्सेना, कोषाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, विंतेश सक्सेना, सुधीर जौहरी, कामिनी श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, हेमंत सक्सेना, किशन अवतार सक्सेना, चित्रांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed