फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All India Institute of Ayurveda to be built near Satellite AIIMS in Kichha

Udham Singh Nagar News: किच्छा में सेटेलाइट एम्स के पास बनेगा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद

Thu, 09 Jul 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
All India Institute of Ayurveda to be built near Satellite AIIMS in Kichha
रुद्रपुर। किच्छा में प्रस्तावित सेटेलाइट एम्स के निकट अब ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा (एआईआईए) की स्थापना की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्थान बनने से क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और शोध के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि प्रस्तावित स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की दूरी सहित संपूर्ण कनेक्टिविटी का विवरण तैयार कर उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में वर्तमान विद्युत उपलब्धता और भविष्य में विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) स्थापित करने की संभावनाओं पर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शहर की वर्तमान जनसंख्या, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति तथा भविष्य की कूड़ा निस्तारण योजना का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण से पहले जिला सभागार में आयोजित बैठक में अपर सचिव ने भूमि, पेयजल, ड्रेनेज व्यवस्था और प्रस्तावित संस्थान के आसपास स्थित शिक्षण संस्थानों से संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम मनीष बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed