फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All India Chitransh Comptition

Udham Singh Nagar News: श्री चित्रगुप्त ज्ञान प्रतियोगिता में गाजीपुर के अंकुर अव्वल

Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
All India Chitransh Comptition
काशीपुर। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने 22 मार्च से 10 अप्रैल तक श्री चित्रगुप्त ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया। इसमें भगवान श्री चित्रगुप्त से संबंधित 20 प्रश्नों के उत्तर देना था। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेंद्र माथुर और प्रतियोगिता संयोजक अनिल सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, आसाम, बंगाल के अलावा अमेरिका, मॉरीशस से चित्रांश बंधुओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

13 अप्रैल को घोषित परिणाम में गाजीपुर के अंकुर श्रीवास्तव, शिवपुरी मध्यप्रदेश के अवधेश सक्सेना और कैलिफोर्निया के अरुण भटनागर क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इसके अलावा काशीपुर से सरिता सक्सेना, देवास मध्यप्रदेश से कनक श्रीवास्तव, पटना से शांभर्वी प्रसाद, मुरादाबाद से आनंद कुमार सक्सेना, जोधपुर से योगेश सक्सेना, डॉ. लोकेश माथुर, देवांशु माथुर व भव्य माथुर, भोपाल से वीरेंद्र सक्सेना, दिल्ली से बीके मलिक, इंदौर से चांदसी, प्रयागराज से मनोज कुमार विजेता रहे। महासभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया सभी विजेता प्रतिभागियों को महासभा के सम्मेलन में सम्मान पत्र व पुरस्कार भेंट कर उत्साहवर्धन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed