फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All Flights Suspended From and To Pantnagar

Udham Singh Nagar News: भारी बारिश के चलतेे पंतनगर की सभी उड़ान रद्द

Fri, 07 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
All Flights Suspended From and To Pantnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंतनगर। बृहस्पतिवार को सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक जारी रही बारिश का प्रभाव हवाई सेवाओं पर पड़ा। कम दृश्यता की वजह से इंडिगो की सभी फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इस कारण टिकट बुक करा चुके यात्रियों को निराश होकर अन्य माध्यमों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
किसी भी विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए न्यूनतम 15 सौ मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में घने बादलों के बीच सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही। इसके चलते पंतनगर में दृश्यता आठ सौ मीटर से अधिक नहीं बढ़ पाई थी। इसके चलते दिल्ली-पंतनगर के बीच दोनों फ्लाइट (6ई 7156 और 6ई 7324) सहित लखनऊ-पंतनगर (6ई 7326) और जयपुर-पंतनगर (6ई 7482) फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने से दिल्ली, जयपुर व लखनऊ से पंतनगर आने वाले 171 और पंतनगर से इन शहरों को जाने वाले 160 यात्रियों को निराश होना पड़ा। सभी यात्रियों को इंडिगो प्रबंधन ने सड़क मार्ग द्वारा टैक्सी से भेजने की व्यवस्था सहित किराया वापस लेने का विकल्प उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

---
उत्तराखंड में सक्रिय हुआ मानसून
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से हो रही हल्की से मध्यम बारिश आगे भी जारी रहेगी। डाॅ. सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 92 प्रतिशत आर्द्रता के बीच उत्तर-पूर्व दिशा से 2.7 किमी. प्रतिघंटा के वेग से हवा चली। बृहस्पतिवार को पंतनगर में 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी तराई में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed