फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All block education officer's increments to be stopped

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतनवृद्धि पर रोक

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
All block education officer's increments to be stopped
शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा विभाग के अफसरों को अपने ही महकमे की जानकारी नहीं होने पर मंगलवार को डीएम अक्षत गुप्ता एक्शन में आ गए। उन्होंने जहां अफसरों की लापरवाही पर हैरानी जताई वहीं तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी। प्रतिकूल प्रवृष्टि के तहत कार्रवाई करते हुए डीएम ने अफसरों को फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक में डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने विकास खंड में स्थित स्कूलों, कक्षा और वर्गवार छात्र-छात्राओं की संख्या, शौचालय युक्त और शौचालय विहीन विद्यालयों की संख्या आदि की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन



डीएम ने निर्देश दिए कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंड क्षेत्र में स्थित विद्यालयों और विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करें जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने से संबंधित विकासखंड में स्थित विद्यालयों का सर्वे कर उन विद्यालयों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं, जहां शौचालय, हैंडपंप, पेयजल, बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं अथवा जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। 

बैठक में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख खटीमा दान सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नीता तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, ईई लोनिवि अशोक कुमार और केसी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी वर्षा, विभीषण सिंह आदि उपस्थित थे।
-------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed