{"_id":"5cba1479bdec22143356ec20","slug":"alerts-in-the-district-on-the-threat-of-bombing-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी पर जिले में अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी पर जिले में अलर्ट
Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चेकिंग करती आरपीएफ की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को डाक के जरिये रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यूएसनगर जिले में भी पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट घोषित किया गया है। बता दें कि धमकी भरे पत्र में 10 रेलवे स्टेशनों की सूची में जिले से सटे रामपुर रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है।
अधीक्षक को मिले पत्र में लश्कर-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम का जिक्र करते हुए छह मई को हरिद्वार समेत कई धार्मिक स्थलों और 13 मई को रुड़की रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में देहरादून, लक्सर, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ रेलवे स्टेशन के साथ ही यूएसनगर जिले से सटे रामपुर रेलवे स्टेशन पर बम धमाका करने की बात कही गई है। इसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर यूएसनगर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।
एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि धमकी के मामले को देखते हुए जिले में सभी जगह सतर्कता बरतने के आदेश जिला पुलिस को दिए गए हैं। साथ ही सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और किसी भी संदिग्ध स्थान पर डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ते को भी लगातार गश्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इधर, रेलवे बोर्ड की तरफ से रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस बल और जीआरपी को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ के दरोगा आरके भारद्वाज ने टीम के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही यात्रियों से भी अपील की कि कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर आरपीएफ को सूचना दें और सतर्क रहें।