Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AI agents will provide patients' horoscopes and also prevent medical errors.

Udham Singh Nagar News: एआई एजेंट देंगे मरीजों की कुंडली, मेडिकल एरर भी रोकेंगे

Sat, 01 Nov 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
AI agents will provide patients' horoscopes and also prevent medical errors.
काशीपुर। हर साल मेडिकल एरर की वजह से अस्पतालों में कईं लोग जान गंवा देते हैं। राजस्थान के दंपती ने गंभीर समस्या के समाधान के लिए चिकित्सा.आईओ एप्लीकेशन तैयार किया है। ये एप मरीज के पुराने रिकॉर्ड के रखरखाव के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने व अस्पताल प्रबंधन में सहयोग करता है।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी चंचल ने अपने पति चिराग गोयल के साथ विगोरस हेल्थटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने इस कंपनी के जरिए चिकित्सा.आईओ एप तैयार किया है और इसमें छह एआई एजेंट हैं। यह एक एआई-संचालित क्लाउड-आधारित अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) है। यह स्वास्थ्य संबंधी सेवा समाधान प्रदान करती है।
विज्ञापन

चंचल ने बताया कि अस्पतालों में देखा गया है कि डॉक्टर्स और मरीज के बीच संवादहीनता रहती है। कई बार पूरी मेडिकल हिस्ट्री नहीं बताने पर भी मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाता है जो मरीज की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इस समस्या से निदान दिलाने के लिए एआई एजेंट तैयार किए गए हैं। एआई एजेंट से मरीज के पुराने सभी मेडिकल रिकॉर्ड और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एक ही जगह पर सुरक्षित रखी जा सकती है। इससे मरीज को कोई भी कागजात साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप में दिए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर चिकित्सा से जुड़ी जानकारी ऑटोमेटेड तरीके से उन तक पहुंच जाएगी। जब मरीज डॉक्टर के पास जाएगा तो एआई एजेंट डॉक्टर को मरीज के बीमारी के सारे पुराने रिकॉर्ड के साथ इलाज के लिए भी सुझाव देगा। इसकी मदद से मेडिकल एरर कंट्रोल किया जा सकेगा।

एआई एजेंट दे रहे समस्या का समाधान
चंचल ने बताया कि इस एप में क्लैम आईक्यू एआई एजेंट है। यह अस्पताल में डॉक्यूमेंट मैंटेन करके क्लैम रिजेक्शन को रोकता है। अस्पताल के रेवन्यू की भी रिपोर्ट तैयार करता है। इसी प्रकार रेडी बॉट रेडियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट को दो मिनट में तैयार कर देता है। लिपि एआई आधारित आईओटी पैड तैयार किया है। इसमें डॉक्टर की न समझ आने वाली हैंडराइटिंग में लिखे प्रिस्क्रिप्शन रिकॉर्ड को कन्वर्ट करके पीडीएफ लिंक्ड फोन में भेजा जाएगा। एआई तकनीक की मदद से आगे होने वाले भविष्य में संभावित मेडिकल एरर जैसे कि जरूरत से ज्यादा समय तक किसी दवाई का कोर्स लेना या उनकी डोज कम-ज्यादा जैसी जानकारी पहले ही ठीक कर देता है।

इनसेट....
आईआईएम से मिली चुकी 50 लाख की फंडिंग
विगोरस हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड को भारत के टॉप 10 हेल्थटेक स्टार्टअप्स में शामिल किया गया है। उन्हें अपने इस नवाचार के लिए एक करोड़ से अधिक की फंडिंग भी प्राप्त की है। आईआईएम काशीपुर के फीड इन्यूक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के तहत उन्हें 50 लाख रुपये की फंडिंग प्रदान की गई है। साथ ही उन्हें आईआईटी इंदौर के आईटीआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन की मदद से 25 लाख रुपये की फंडिंग मिली थी। अटल इन्क्यूबेशन सेंटर वनस्थली के सहयोग से 25 लाख रुपये की फंडिंग मिली थी। इसके अलावा स्टार्टअप ने अन्य फंडिंग भी जुटाई हैं।


स्कूली दोस्त बने बिजनेस पार्टनर
चंचल ने बताया कि वह चिराग गोयल की स्कूल की दोस्त है। चिराग ने बैचलर इन कम्प्यूटर और उन्होंने बैचेलर इन साइंस की पढ़ाई की। इसके वह जयपुर की एक कंपनी में डाटा एनालिसिस के तौर पर काम करने लगीं। चिराग साइबर सिक्योरिटी कंस्टेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे। शादी के बाद दोनों ने मेडिकल एरर की समस्या पर काम करना शुरू किया। उन्होंने और चिराग ने शादी के एक वर्ष के बाद 18 नवंबर 2022 को नौकरी छोड़कर खुद की कंपनी शुरू की थी। उनकी तकनीक को जयपुर के अस्पतालों के अलावा, दिल्ली मुंबई, यूपी आदि क्षेत्रों में प्रयोग किया जा रहा है।


कोट:
विगोरस हेल्थटेक स्वास्थ्य सेवा में समय लेने वाली मैन्युअल प्रक्रियाओं की समस्या को हल करता है। यह डिजिटल समाधान प्रदान देकर मरीज की देखभाल और डेटा प्रबंधन भी करता है। संस्थान के सहयोग से स्कीम के तहत फंड प्रदान किया गया है। प्रो. सफल बत्रा, प्रोफेसर इंचार्ज, फीड इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईएम, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed