फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agricultural land converted into concrete forest

कृषि भूमि कंक्रीट के जंगल मे तब्दील

Tue, 28 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

भूमि उपयोग बदलने से ही काशीपुर तहसील की 30 प्रतिशत से अधिक भूमि कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो गई है। इससे कृषि क्षेत्र सिमट गया है। अधिकारियों की मिलीभगत से मानकों को ताक में रखकर अवैध कॉलोनियां बनी हैं। प्रॉपर्टी डीलर मकान बनाने के लिए 143 करने के बाद प्लॉटिंग कर भूमि बेच रहे हैं। इस अवैध कारोबार से करोड़पति बन गए, लेकिन सरकार को एक रुपये का भी राजस्व नहीं मिल रहा। अगर अवैध तरह से भूमि उपयोग की जांच की जाए तो कई अधिकारी चपेट में आएंगे।

विज्ञापन


कभी तराई को फसल उत्पादन में मिनी पंजाब कहा जाता था, लेकिन राज्य गठन के बाद प्रॉपर्टी डीलरों की एक जमात खड़ी हो गई। लोग अन्य कारोबार छोड़ गांवों में सस्ते में कृषि भूमि खरीद कर अधिकारियों से मिलकर भूउपयोग बदल रहे हैं। मानकों को ताक में रखकर बना प्लॉटिंग की जा रही है। काशीपुर तहसील क्षेत्र में मात्र एक दर्जन रजिस्टर्ड कॉलोनी है जो मानकों पर बनी है। प्रॉपर्टी डीलर खरीदार को भूखंड बेच देते हैं। मकान खरीदार स्वयं बनाता है। इन कॉलोनियां में पर्याप्त चौड़ाई के रास्ते, सार्वजनिक स्थान, मंदिर, सीवर लाइन की कोई व्यवस्था नहीं होती। 
विज्ञापन


अधिकांश बड़े गांवों में प्रॉपर्टी डीलरों ने कॉलोनियां बनाने के लिए भूमि खरीदकर 143 कराकर बंजर छोड़ दी है, जो नोटबंदी के कारण कम बिक रही हैं। काशीपुर-कुंडेश्वरी मार्ग, काशीपुर-जसपुर मार्ग, काशीपुर-रामनगर मार्ग, काशीपुर-अलीगंज मार्ग, काशीपुर- दढ़ियाल मार्ग पर करीब साठ प्रतिशत भूमि प्लॉटिंग के लिए भूमि बिक चुकी है। कागजों मे अकृषि हो गई है। अगर कृषि भूमि की 143 नहीं दी जाती तो भूमि इस कदर नहीं बिकती। इतना ही नहीं नियमानुसार नदी के तट से 200 मीटर दूर तक निर्माण नहीं हो सकता है, लेकिन यहां ढेला नदी के किनारे कॉलोनियां कट गई हैं। मकान भी बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed