फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agreement reached on providing jobs and housing in Aqua Park

Udham Singh Nagar News: एक्वा पार्क में नौकरी और आवास देने पर बनी सहमति

Fri, 28 Nov 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached on providing jobs and housing in Aqua Park
सितारगंज। प्रह्लाद पलसिया में निर्माणधीन एक्वा पार्क की जद में आए प्रभावित परिवारों को पुनर्वास दिए जाने की मांग को लेकर चल रहा 16वें दिन प्रशसान से वार्ता के बाद खत्म हो गया। मत्स्य विभाग ने प्रभावित परिवारों से एक व्यक्ति को एक्वा पार्क में नौकरी और 1400 वर्ग फीट में दो बीएचके भवन बनाकर दिए जाने की सहमति दी है। इसके बाद एक्वा पार्क के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम रविंद्र जुंवाठा, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक संजय छिम्वाल, कोतवाल सुंदरम शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित परिवारों और आंदोलनकारी से वार्ता करने के लिए प्रह्लाद पलसिया पहुंचे थे। दोपहर से शाम तक वार्ताओं का दौर चलता रहा। कई बार वार्ता विफल हो गई मगर प्रशासन समाधान निकालने के लिए जुटा रहा। संयुक्त टीम ने प्रभावित परिवारों को 1200 वर्ग फिट में दो बीएचके आवास बनाकर देने, प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को एक्वा पार्क में नौकरी देने का प्रस्ताव रखा था। शाम सात बजे 1400 वर्ग फिट में दो बीएचके का मकान बनाकर देने पर सहमति हुई। तय हुआ कि मकान मत्स्य विभाग बनाकर प्रभावित परिवारों को देगा। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में चल रहे वादों को भी वापस लेने पर सहमति बनी। मकानों का शासनादेश जारी होने के बाद काबिज परिवार अपना निर्माण स्वयं हटा लेंगे।
विज्ञापन

रजिस्टर्ड अनुबंध के बाद चारों परिवार अपने कब्जे हटाना शुरू करेंगे। अनुबंध में सुजीत राय, शंकर राय, सुभाष राय, अनिमा राय ने हस्ताक्षर किए। सहायक निदेशक संजय छिम्वाल ने बताया कि एक वर्ष के भीतर आवास बनाकर चार प्रभावित परिवारों को मकान बनाकर दे दिया जाएगा। वहां पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नपं अध्यक्ष शक्तिगढ़ सुमित मण्डल, उत्तम आचार्य, रामचंद्र राय, हरीश दुबे, परिमल राय, दलीप अधिकारी, समीर राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed