फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After paying obeisance to the four Sahibzadas, milk prasad was distributed.

Udham Singh Nagar News: चार साहिबजादों को नमन कर बांटा दूध का प्रसाद

Sun, 28 Dec 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
After paying obeisance to the four Sahibzadas, milk prasad was distributed.
रुद्रपुर/दिनेशपुर। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शनिवार काे आवास विकास स्थित चार साहिबजादे चौक पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों के साथ चारों साहिबजादों को नमन कर लोगों को दूध का प्रसाद बांटा। विधायक ने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। कहा कि चारों साहिबजादों ने भी धर्म की रक्षा के लिए कभी अपना सिर नहीं झुकाया और अत्याचार के सामने अडिग रहकर लड़े। वहां गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सोमपाल सिंह, संजय जुनेजा, मान सिंह ग्रोवर, हरनाम सिंह, परिमल राय, बलराम सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

इधर दिनेशपुर के चक्कीमोड़ बाजार में व्यापारियों ने चार साहिबजादों की शहादत को नमन कर उनकी याद में गरम दूध, रस और बिस्किट का लंगर लगाया। वहां सुरजीत संधु, अशोक कुमार, राकेश सिंह, हरीश पांडेय, नितिन राजपूत, संतोष कुमार, गुलशन कुमार आदि ने लंगर में सेवा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed