{"_id":"65fcaab981f76ac5390f02f4","slug":"after-leopard-now-bears-started-roaming-in-the-village-panic-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-109101-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तेंदुए के बाद अब गांव में घूमने लगे भालू, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तेंदुए के बाद अब गांव में घूमने लगे भालू, दहशत
Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तीन-चार साल के भीतर क्षेत्र की कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने और लोगों पर हमला करने, मवेशियों को मारने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब बीते लगभग दो महीने से ग्रामीण क्षेत्र में भालू दिखाई देने से लोगों में दहशत है।
गढ़ी इंद्रजीत सिंह निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते बुधवार की रात लगभग दस बजे वह अपने भाई चरनजीत सिंह के साथ कार से काशीपुर से गांव स्थित घर लौटे थे। उन्होंने देखा एक भालू उनके घर के मुख्य गेट पर बैठा हुआ था। शोर-शराबा करने पर भालू भाग गया। उन्होंने बताया लगभग दो महीने पहले घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में भालू देखा गया था। तब भी वन विभाग को सूचना दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर काशीपुर वन रेंज के रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि बुधवार की रात गढ़ी इंद्रजीत से सूचना मिली थी कि गांव में भालू आ गया है। उन्होंने बताया वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। भालू को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा। बताया गांव से सटा हेमपुर डिपो का जंगल है, हो सकता है भालू वहां से रास्ता भटक कर आ गया होगा। लोगों को अलर्ट रहने और देर रात घर नहीं लौटने की सलाह दी जा रही है। संवाद