फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Advocates Protest over Hapur Lathicharge

Udham Singh Nagar News: हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates Protest over Hapur Lathicharge
काशीपुर में प्रर्दशन करते अधिवक्ता। संवाद
जिले भर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा
विज्ञापन

रुद्रपुर/खटीमा/सितारगंज। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले भर में वकीलों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय में वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। न्यायालय परिसर में बैठक करते हुए वकीलों ने कहा कि हापुड़ में हुए लाठीचार्ज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहां पर पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एमपी तिवारी, सचिव सुशीला मेहता बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे, धर्मेंद्र शर्मा, अजय नारायण यादव, मुकेश मिश्रा, सूर्यांश त्रिपाठी, महावीर कश्यप आदि थे। इधर, खटीमा में अधिवक्ताओं ने हापुड़ में लाठी चार्ज, देहरादून में पुलिस की ओर से किया गया उत्पीड़न और गाजियाबाद में एक वकील की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में तहसील तक जुलूस निकाला। उन्होंने तहसीलदार हिमांशु जोशी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान सरकार की तर्ज पर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। वहां पर एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज सिंह राणा, प्रियंक पाठक, स्नेहा प्रभा, छत्तर सिंह सेल्ला, जगदीश डिगरी, नईम रिजवी आदि थे। वहीं, सितारगंज में बार संघ के बैनर तले वकीलों ने काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। सिविल न्यायालय परिसर में हुए प्रदर्शन में अध्यक्ष दयानंद सिंह, हरीश दुबे, एसके सिंह, एसके त्रिपाठी, महेंद्र चौधरी, प्रकाश चंद्र पांडेय, रमेशकांत प्रभाकर, उर्मिला आदि थे।

दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग



काशीपुर/बाजपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कोर्ट गेट के सामने धरना और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन ने हापुड़ के अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की गई और दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कर निलंबित करने की मांग की गई। वहां बार अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदीप चौहान, आनंद स्वरूप रस्तोगी, वीरेंद्र चौहान, उमेश जोशी, शैलेंद्र मिश्रा आदि थे। बाजपुर में भी एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शिवराज सिंह राणा, कन्हैया लाल, नीरज जौहरी, जरनैल सिंह, सूरज आदि ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed