{"_id":"64f38ec23a16b15207036ce4","slug":"adulterated-paneer-factory-busted-rudrapur-news-c-242-1-shld1030-3327-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नकली पनीर बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नकली पनीर बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 Sep 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
लंबाखेड़ा में एसओजी ने शुक्रवार रात मारा था छापा
रुद्रपुर। लंबाखेड़ा में घर पर नकली पनीर बनाए जाने के आरोप में एसओजी ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
एसओजी को मौके पर मिल्क पाउडर के 50 पैकेट, वनस्पति घी के 45 पैकेट, करीब आठ किलो पनीर और दो बोतल केमिकल आदि मिले। एसओजी प्रभारी वीरेंद्र शाह ने बताया कि मौके पर दो लोग बर्तन में दूध के ऊपर केमिकल मिला रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मुरादाबाद निवासी निजाम और शान मोहम्मद बताया। उन्होंने बताया कि यह पनीर की आपूर्ति स्थानीय क्षेत्रों के अलावा कुमाऊं के अन्य जिलों भी जा रही थी। इधर, जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी पीसी फुलारा ने बताया कि मौके से बरामद उपकरण, मिल्क पाउडर और केमिकल आदि को देखकर पता चलता है कि वहां मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा था, लेकिन पनीर की रिपोर्ट आने के बाद सही वजह का पता चल सकेगा। पनीर के सैंपल फूड लैब भेज दिए गए हैं।
किच्छा और रुद्रपुर की डेयरी में होती थी आपूर्ति
रुद्रपुर। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन महीने से पनीर तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। दूध नहीं मिलने की वजह से वह मिल्क पाउडर, कैमिकल मिलाकर पनीर तैयार करते थे। वे रोजाना 14 से 16 किलोग्राम पनीर को रुद्रपुर और किच्छा की बड़ी डेयरी में आपूर्ति करते थे।