{"_id":"63ff836889dccabeac026024","slug":"admission-process-started-in-gb-pant-agricultural-university-pantnagar-rudrapur-news-c-8-1-69495-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pantnagar University: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फार्म, तीन-चार जून को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pantnagar University: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फार्म, तीन-चार जून को होगी परीक्षा
Thu, 02 Mar 2023 05:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर )
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर )
Updated Thu, 02 Mar 2023 05:34 PM IST
सार
16 से 30 अप्रैल तक अभ्यर्थियों को फार्म भरने में हुई गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। प्रवेश परीक्षा तीन और चार जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया पहली मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने कहा कि 16 से 30 अप्रैल तक अभ्यर्थियों को फार्म भरने में हुई गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। प्रवेश परीक्षा तीन और चार जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
स्नातक की प्रवेश परीक्षा के लिए सात केंद्र
तीन जून को पीएचडी व मास्टर्स और चार जून को स्नातक व एमसीए की प्रवेश परीक्षा होगी। पीएचडी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा पंतनगर के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी, जबकि मास्टर्स की परीक्षा पंतनगर व देहरादून में आयोजित होगी। स्नातक की प्रवेश परीक्षा पंतनगर सहित प्रदेश के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
वेटरनरी के कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वेटरनरी डिप्लोमा कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए एक जून से 30 जून तक ऑनलाइन फार्म ही भरे जाएंगे। अन्य संस्थानों में नौकरी करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें मास्टर्स और पीएचडी में प्रवेश लेना है, उन्हें भी पहली जून से 30 जून तक ऑनलाइन फार्म भरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन