{"_id":"69d2b1cfb6f201cce10084b7","slug":"admission-can-be-taken-in-ignou-till-10th-april-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-141224-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इग्नू में 10 अप्रैल तक ले सकते हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इग्नू में 10 अप्रैल तक ले सकते हैं प्रवेश
Mon, 06 Apr 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमादुद्दीन अहमद ने बताया कि जनवरी सत्र 2026 के लिए प्रवेश की तिथि विस्तारित कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 10 अप्रैल तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। केंद्र में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम और स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमकॉम और डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन