फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration will got one carores of income

चैती मेले से प्रशासन को होगी एक करोड़ रुपये से अधिक की आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Administration will got one carores of  income
काशीपुर एसडीएम कार्यालय में चैती मेले की टेंडर प्राकिया में शामिल व्यापारी। - फोटो : KASHIPUR
चैती मेले के लिए मंगलवार को प्रशासन ने टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू की। दुकान निर्माण, तहबाजारी, झूले, वाहन पार्किंग और बिजली के लिए कुल 24 टेंडर आमंत्रित हुए जिनसे प्रशासन को एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के सभागार में हंगामे की स्थिति भी रही।
विज्ञापन

चैती मैदान में 13 से 30 अप्रैल तक चैती मेला प्रस्तावित है। मेले में खेल-तमाशे आदि व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने व्यापारियों से टेंडर आमंत्रित किए थे। मंगलवार तक विभिन्न कार्यों के लिए 24 टेंडर आमंत्रित होने पर मंगलवार शाम को एसडीएम कोर्ट के सभागार में टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में टेंडर खोले गए। इस दौरान कुल 24 टेंडर खोले गए जिसमें से दुकान निर्माण और तहबाजारी के 06-06, झूले, वाहन पार्किंग के 04-04 और बिजली का एक टेंडर खुला।
विज्ञापन

दुकान निर्माण का टेंडर 73 लाख में, तहबाजारी, वाहन पार्किंग का टेंडर 23 लाख 75 हजार और बिजली का टेंडर 04 लाख 25 हजार रुपये में खुला। झूले के टेंडर के लिए एक कंपनी की ओर से 65 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया जिस पर मेला कमेटी ने विचार करने की बात कही है। बुधवार को इस पर भी निर्णय होने की संभावना है। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने यह कहकर हंगामा शुरू कर दिया कि जिन टेंडरों में दस्तावेज पूरे नहीं हैं उनको न खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी संजीव अग्रवाल, वंदना अग्निहोत्री और दलीप सक्सेना ने कहा कि इससे व्यापारियों का समय बर्बाद हो रहा है। एसडीएम ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम ने कहा कि झूलों के संचालन में कोविड नियमों का पालन करते हुए एक सीट पर एक ही व्यक्ति को बैठाया जाएगा। झूले के प्रवेश द्वार पर ही लोगों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। दुकानें करीब 60 फीट की दूरी पर लगाई जाएंगी।
दुकानों के बीच में ठेली या फड़ लगाना भी प्रतिबंधित होगा। मेले में मास्क को अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। खाने-पीने की दुकानों में स्वच्छता का ध्यान न रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहां तहसीलदार बीसी पंत, सहायक कोषाधिकारी विनोद कुुमार आदि मौजूद रहे।
चैती मेले में पेयजल, बिजली आपूर्ति की उचित व्यवस्था की मांग
काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने चैती मेला अधिकारी/एसडीएम को पत्र देकर चैती मेले के दौरान पेयजल, बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन में महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव भी किया जाए।

जनता की सुरक्षा के लिए चैती मेला तक जाने वाले मार्ग पर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाए जिससे किसी तरह का झगड़ा न हो। मेले में मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री और डांस पार्टी आदि पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। वहां अध्यक्ष आरपी राय, एसपी श्रीवास्तव, महेश अग्निहोत्री, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सनत पैगिया आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed