फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration took a meeting of the Gurdwara Management Committee on Diwali Fair

दिवाली मेले को लेकर प्रशासन ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक ली

Thu, 25 Oct 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 25 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration took a meeting of the Gurdwara Management Committee on Diwali Fair
Pakistan Gurudwara

विज्ञापन

दीपावली मेले को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियां एवं मेले में व्यवस्थाओं और शांतिपूर्ण मेला संपन्न कराने की रूपरेखा पर चर्चा की। 
  बुधवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट ने नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

गुरुद्वारा प्रधान के कक्ष में आहूत बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता आदि पर चर्चा की गई। एसडीएम ने पुलिस प्रशासन को मेला क्षेत्र में कोतवाली का निर्माण कर उचित संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करने, यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात करने को कहा। मुख्य मेला सात नवंबर से 11 नवंबर तक बड़े वाहनों को बाईपास से निकालने तथा वैकल्पिक मार्ग के बारे में भी व्यवस्था करने को कहा। 
विज्ञापन



  मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता पर भी जोर दिया। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए दवाइयां, 108 एंबुलेंस की तैनाती की मांग रखी। एसडीएम ने विद्युत विभाग से मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, थानाध्यक्ष दौलत राम वर्मा, नायब तहसीलदार योगेश वर्मा, नगर पंचायत अधिकारी विजय बिष्ट, पेयजल विभाग के एसडीओ आरके श्रीवास्तव, उज्जवल कुमार, जसवंत सिंह, जसवीर सिंह, मंगल सिंह, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed