फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration's bulldozers run on the buildings built on the pond

तालाब पर बने भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozers run on the buildings built on the pond
जसपुर में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। रामनगर वन गांव में सरकारी तालाब से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। तालाब पर बने अवैध भवनों को खाली कराकर महिलाओं के मामूली विरोध के बीच प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 14 मकान व पशुशाला ढहाई गईं। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके चलते प्रशासन ने बुलडोजर का प्रयोग किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 43.303 हेक्टेयर भूमि पर 165 तालाब हैं। 36 तालाबों पर ग्रामीणों ने भवन, पशुशाला बनाकर और तालाबों को समतल कर खेतों में मिलाकर अतिक्रमण कर रखा है। उच्चन्यायालय ने प्रशासन को तालाबों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें मूल रूप में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। तहसील प्रशासन ने ग्राम प्रधानों और अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर 10 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाए जाने का नोटिस दिया था। नोटिस की अवधि पूरी होने पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रामनगर वन गांव में तालाब पर बने मकानों, पशुशाला को खाली कराकर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की ओर से इस गांव में मोहम्मद उमर, नबी हसन, शाकिर हुसैन, साबिर, गुल हसन, रईस अहमद, मोहम्मद कमर, रियासत हुसैन, आशिक हुसैन, जाकिर अहमद, मोहम्मद अयूब, फरियाद, सुखवा, सायरा परवीन आदि 14 लोगों को अपना अतिक्रमण हटाए जाने के नोटिस दिए गए थे। नोटिस मिलने के बाद किसी अतिक्रमणकारी ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई से गांव में खलबली मची हुई है। इस अवसर पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार राजेश कुमार, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, रजिस्टार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान, मोहम्मद राशिद आदि मौजूद थे। एसडीएम के मुताबिक कासमपुर गांव में 45 लोगों को अवैध कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। बृहस्पतिवार को कासमपुर गांव में अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बुलडोजर चलते ही रो पड़ी महिलाएं
जसपुर। अपने मकानों पर बुलडोजर चलता देख महिलाएं रोने लगीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसके लिए उन्हें कुछ समय और देना चाहिए था ताकि वह अपने परिवार के रहने और पशुओं को बांधने की व्यवस्था कर लेतीं। महिलाएं प्रशासन के अधिकारियों के सामने कुछ दिन का समय और देने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं।
लगभग सात बीघा भूमि कराई मुक्त
जसपुर। प्रशासन ने सरकारी तालाब की लगभग सात बीघा जमीन को अतिक्रमणकारियों से खाली कराया है। इस जमीन की कीमत लाखों में बताई जा रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान ने बताया कि रामनगर वन गांव में खसरा नंबर 407 रकवा 0.255 हेक्टेयर, खसरा नंबर 415 रकवा 0.105 हेक्टेयर, खसरा नंबर 409 रकवा 0.057 हेक्टेयर कुल रकबा 0.417 हेक्टेयर में तालाब था। अतिक्रमण हटाकर तालाब की पूरी भूमि खाली करा ली गई है।

नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाया था अतिक्रमण
जसपुर। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि रामनगर वन गांव में 14 लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए थे। मंगलवार को तहसील कर्मी को भेजकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी। अतिक्रमण हटाने में आया खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। अतिक्रमण वाली भूमि पर तालाब बनाए जाएंगे। डीएम से अनुमोदन मिलते ही तालाब का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed