{"_id":"69d16468c51cb7980f0bcd0a","slug":"adequate-fire-fighting-equipment-was-not-found-in-the-gas-warehouses-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-141179-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गैस गोदामों में नहीं मिले पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गैस गोदामों में नहीं मिले पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र
Sun, 05 Apr 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुछ गैस गोदाम संचालक लोगों के जीवन को लेकर कितने लापरवाह हैं, इसका खुलासा गैस गोदामों के औचक निरीक्षण में हुआ। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने गैस गोदामों में पर्याप्त आग बुझाने वाले यंत्र नहीं मिलने पर फटकार लगाई। विभाग की ओर से एजेंसियों को नोटिस जारी करने की बात कही जा रही है।
शनिवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने दढियाल रोड स्थित गैस एजेंसी गोदाम, जसपुर खुर्द स्थित गैस एजेंसी के भंडारण गोदाम का औचक निरीक्षण किया। दोनों गोदामों में अग्निशमन यंत्र अपर्याप्त पाए गए। उन्होंने वहां स्थापित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। उनकी भी मियाद निकली हुई थी। अपर्याप्त अग्निशमन उपकरण पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों को मानक अनुसार अग्निशमन उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए। एफएसओ सिंह ने बताया कि नेहा इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम और इंडेन गैस एजेंसी के भंडारण गोदाम में फायर व्यवस्था के नाम पर इक्का-दुक्का अग्निशमन उपकरण लगे मिले थे। दोनों की मियाद निकली हुई थी। यह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं थे। घटनाओं की रोकथाम के लिए दोनों प्रबंधकों को सीओ-टू टाइप के 22 किग्रा का एक, 9 किग्रा के दो, 4.5 किग्रा के दो और एबीसी टाइप के छह किग्रा के चार, चार किग्रा के चार फायर एक्सटिंग्विशर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। सबसे अधिक दयनीय स्थिति नेहा गैस गोदाम में है। एबीसी टाइप हर साल भराने होते हैं, जबकि सीओ-टू टाइप उपकरणों की पांच साल मियाद होती है।