{"_id":"58a20bc501f641fcf95f3e5389fb3689","slug":"additional-director-of-the-district-hospital-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक का जिला अस्पताल में निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक का जिला अस्पताल में निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने हो चुके जनजागरूकता के बैनर, होर्डिंगों को हटाकर नई प्रचार सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों को मिल रहे उपचार की जानकारी ली। शुक्रवार को अपर निदेशक डॉ. किरन बिष्ट ने सुबह और दोपहर दो बाद अस्पताल में घूमकर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन
उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, वार्डों के साथ ही ओटी कक्ष, किचन का मुआयना किया। सीएमएस डॉ. अमिता उप्रेती ने डाक्टरों की कमी से अपर निदेशक को अवगत कराया। निरीक्षण को लेकर अपर निदेशक संतुष्ट दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डाक्टरों की कमी पूरे प्रदेश में हैं। लेकिन अस्पताल में डाक्टरों की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके पांडे, जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिंह राणा सहित अनेक मौजूद रहे।