फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Additional budget sought from Chief Minister for development of Rudrapur

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री से रुद्रपुर के विकास को मांगा अतिरिक्त बजट

Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Additional budget sought from Chief Minister for development of Rudrapur
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने निकायों की टेंडर समितियों से निकाय अध्यक्षों को बाहर किए जाने का शासनादेश निरस्त किए जाने एवं कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक फैसले लेने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने रुद्रपुर के विकास के लिए नगर निगम को अतिरिक्त बजट दिलाए जाने का अनुरोध किया। कहा कि रुद्रपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट पर नगर निगम काम कर रहा है और उनकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को नगर निगम की ओर से पिछले तीन माह में कराए गए कार्यों की जानकारी भी दी और भावी योजनाओं के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने महापौर को रुद्रपुर के विकास में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहां पर खटीमा पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed