फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action will be taken for negligence in development works: CDO

विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : सीडीओ

Wed, 02 Oct 2024 05:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 02 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken for negligence in development works: CDO
रुद्रपुर। विकासभवन सभागार में सीडीओ मनीष कुमार ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि जो कार्यदायी संस्था कार्यों में लापरवाही बरतेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योजना की धनराशि भी अन्य कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस संचालित करने और सीएम हेल्पलाइन, जनसमर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों को एक करोड़ से अधिक की योजना को गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पीडी हिमांशु जोशी, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, डीएचओ प्रभाकर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम शहरी आवास योजना में कई निकाय मिले फिसड्डी
रुद्रपुर। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के तहत प्रधानमंत्री आवास शहरी में नगर निकाय काशीपुर, खटीमा, सुल्तानपुर, महुआखेड़ागंज डी श्रेणी और किच्छा, नानकमत्ता, महुआडाबरा निकाय सी श्रेणी में आए हैं। सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आवासों के निर्माण का स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों में ए श्रेणी लाने के लिए कहा। संवाद


अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय कम
रुद्रपुर। डीएसटीओ नफील जमील ने बताया कि जिला योजना में अनुमोदित धनराशि 7420.10 लाख रुपये के सापेक्ष जिला स्तर पर विभागों को 5470.86 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। विभागों ने 4077.89 लाख व्यय किया है। राज्य योजना में शासन से अवमुक्त 29528.60 लाख के सापेक्ष विभागों ने 18900.26 लाख व्यय किया है। केंद्र पोषित योजना में 11144.93 लाख के सापेक्ष विभागों ने 9479.17 लाख रुपये अभी तक व्यय किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed