फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action will be taken against employess also

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लगेगा गैंगस्टर : एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against employess also
डीएस कुंवर, एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
अपराध के लिहाज से संवेदनशील ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्जों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दे डाली है। सोशल मीडिया पर एसएसपी का यह वीडियो वायरल होने के बाद जिलेभर में चौकी इंचार्जों में खलबली मची हुई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एसएसपी ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होने के दौरान यह बात कही थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एसएसपी डीएस कुंवर का कहना है कि उन्होंने तैनाती के दौरान ही संकल्प लिया था कि थाना और चौकी प्रभारियों दोनों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की जाएगी। कोरोना काल के दौरान यह संभव नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन आने के बाद उन्होंने जिले में पहली बार चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उनका कहना है कि जिले में अपराध को रोकना उनकी प्राथमिकता रही है। यह बात किसी से छिपी भी नहीं है कि अपराध में पहले की तुलना में काफी कमी भी आई है। उन्होंने सभी थाना और चौकी इंचार्जों को बता दिया है कि वर्ष 2000 और उसके बाद के जितने भी केस दर्ज हैं, उनकी विवेचनाओं को 28 फरवरी तक निपटा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अवैध शराब, अवैध खनन के मामलों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए। एसएसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही और अवैध कार्यों में किसी भी चौकी इंचार्ज की लापरवाही मिली तो वह निलंबित करने के साथ ही और केस दर्ज तो करेंगे ही, साथ ही गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने से भी नहीं चूकेंगे। इधर, एसएसपी डीएस कुंवर पिछले चार दिनों से लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी समेत चार सिपाहियों को लाइन हाजिर और दरउ के चौकी इंचार्ज समेत पूरी चौकी को निलंबित करने के बाद वह परिवहन शाखा प्रभारी को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed