{"_id":"69499642422364288f028905","slug":"action-taken-against-almora-urban-cooperative-bank-order-to-pay-rs-132-lakh-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-136761-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एंटी ड्रग टास्क फोर्स खिलाड़ियों की करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एंटी ड्रग टास्क फोर्स खिलाड़ियों की करेगी निगरानी
Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पदक पाने की चाहत में ताकत बढ़ाने के लिए इंजेक्शन और स्टेरॉयड का सहारा लेने वाले खिलाड़ियों पर अब एंटी ड्रग टास्क फोर्स की नजर रहेगी। स्टेडियम में इंजेक्शन के खाली सिरिंज मिलने के बाद खेल विभाग ने यह निर्णय लिया है। ड्रग लेने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम से बाहर कर दिया जाएगा।
स्टेडियम पहुंचे खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि काशीपुर स्टेडियम के शौचालय में सिरिंज मिलने की जानकारी मिली है। इस पर काफी समय से अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब इसकी रोकथाम के लिए एंटी ड्रग टास्क फोर्स गठित की जाएगी जो स्टेडियमों में जाकर खिलाड़ियों के बैग की जांच करेगी। ड्रग्स लेते समय पकड़े जाने पर खिलाड़ी को दो साल तक खेल मैदान में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने काशीपुर स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग और अन्य कोचों से खिलाड़ियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों संवाद टीम ने स्टेडियम की पड़ताल की थी जहां शौचालय के फ्लश, रोशनदान, बाथरूम में खाली प्रयोग की गई सिरिंज व इंजेक्शन की खाली शीशी पड़ी मिली थी। इसे लेकर 13 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने पदक की चाह में नशों में नशा घोल रहे खिलाड़ी और बीती 9 जून को भी स्टेडियम के शौचालय में लगाए जा रहे इंजेक्शन, सीटों के ऊपर मिली सिरिंज, 26 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों से बाहर रहेंगे देश के 160 खिलाड़ी शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए थे।
विज्ञापन
इन खबरों का संज्ञान लेकर खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने एंटी ड्रग टास्क फोर्स गठित करने की बात कही है। स्टेडियम में प्रशिक्षण ले चुके दो एथलीट पहले डोप में पकड़े जा चुके हैं। उन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।