{"_id":"621fb142ef75d9484f795b97","slug":"action-on-police-constable-kashipur-news-hld4552644120","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से लकड़ी तस्कर भाग जाने के मामले में कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से लकड़ी तस्कर भाग जाने के मामले में कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर)। खैर की तस्करी के आरोपी के थाने से भागने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने एक कांस्टेबल को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं, बरामद लकड़ी को पिकअप समेत वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने 28 फरवरी को आरक्षित वन क्षेत्र से काटकर लाई गई खैर की लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी थी। पूर्व में कई बार पकड़ा जा चुका परमजीत सिंह उर्फ पम्मा इस पिकअप को चला रहा था। पुलिस ने पिकअप को परिसर में खड़ा कराकर परमजीत को थाने में बैठा लिया। पिकअप में 20 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी थी। उस समय पहरे पर कांस्टेबल नंदू जोशी तैनात था। उसी दौरान परमजीत थाने से भाग गया। आरोपी के भागने की खबर मिलने पर सीओ वंदना वर्मा मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नंदू जोशी को निलंबित कर दिया है।
एसओ बीसी जोशी ने बताया कि एसआई जितेंद्र सिंह ने बरामद लकड़ी की फर्द तैयार की। खैर को पिकअप समेत वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में वन विभाग की ओर से 26 फॉरेस्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।