फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action on overloading and over height, 16 vehicles seized

Udham Singh Nagar News: ओवरलोडिंग और ओवर हाइट पर कार्रवाई, 16 वाहन सीज

Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Action on overloading and over height, 16 vehicles seized
रुद्रपुर में माल वाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाही करते एआरटीओ। 
रुद्रपुर। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है। परिवहन विभाग के अभियान के दौरान वाहन संचालन में जबरदस्त अनियमितता मिली है। विभाग ने गंभीर अनियमितता बरतने वाले 16 मालवाहक वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सात भार वाहन ओवरलोड मिले। अनुमन्य क्षमता से काफी अधिक सामान लदा मिला। नौ वाहन ओवर हाइट मिले। ओवर हाइट वाहनों में बॉडी से भी ऊपर सामान लदा हुआ था। एआरटीओ ने बताया कि इनमें से कई वाहनों का टैक्स जमा नहीं था। कई वाहन बगैर परमिट के चलते मिले। कुछ वाहनों की फिटनेस ही नहीं कराई गई थी। कुछ चालकों के पास अनुमन्य लाइसेंस तक नहीं था। इन सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। बताया कि बगैर हेलमेट, ओवर स्पीड, सीट बेल्ट लगाने आदि में 99 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन, नवीन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डंपर और अन्य मालवाहक वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले वाहन संचालकों को इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed