{"_id":"69cc21f146e11df2e70821d5","slug":"accused-of-taking-loan-in-the-name-of-servant-complaint-submitted-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-141025-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नौकर के नाम लोन कराने का आरोप, तहरीर सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नौकर के नाम लोन कराने का आरोप, तहरीर सौंपी
Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एक शोरूम मालिक पर नौकर के नाम लोन कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसआई का घेराव कर तहरीर सौंपी। मंगलवार को उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के साथ पीड़ित और उसके परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। वहां मौजूद एसआई देवेंद्र मनराल का घेराव कर उन्हें तहरीर सौंपी। मोहल्ला मझराप्रभु निवासी तन्नु कुमार कश्यप ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह नगर के एक व्यापारी की दुकान पर काम करता है। दुकान मालिक ने उसके नाम पर दस लाख का फर्जी तरीके बैंक शाखा से लोन करा लिया है। 17 मार्च को उसके पास बैंक से नोटिस आया है। नोटिस आने पर उसे पता चला कि उसके नाम पर मुद्रा लोन के जरिए दस लाख रुपये की लिमिट बनी है। संवाद
विज्ञापन