फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of stealing cylinder on demand to put wage

मजदूरी मांगने पर लगा दिया सिलेंडर चुराने का आरोप

Sat, 08 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Sat, 08 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जसपुर। मजदूरी मांगने पर भाजपा नेता ने दो श्रमिकों पर गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगा दिया। साथ ही इसकी शिकायत सूत मिल पुलिस चौकी से की। पुलिस कर्मियों ने दोनों श्रमिक की बुरी तरह से मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना के विरोध में विधायक का घेराव किया।


सूत मिल पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक भाजपा नेता के मकान का निर्माण चल रहा था। ग्राम रहमापुर निवासी भूप सिंह (42) पुत्र गोपाल, अरविंद (35) पुत्र रामकुमार वहां पर मजदूरी कर रहे थे। श्रमिकों का आरोप है कि उन्होंने अपनी एक सप्ताह की मजदूरी के रुपये भाजपा नेता से मांगे। इस पर उन्होंने रुपये देने के बजाय सूत मिल पुलिस चौकी से सिलेंडर चोरी करने की शिकायत कर दी। इधर इस घटना को लेकर दोनों श्रमिक ग्रामीणों के साथ विधायक से मिले और घटनाक्रम की जानकारी दी। विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सूत मिल चौकी प्रभारी विनोद कुमार से निष्पक्ष जांच करने को कहा। तब विधायक डा. सिंघल के कहने पर श्रमिक खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां पहुंचकर श्रमिकों ने पुलिस कर्मियों को भी घटनाक्रम की जानकारी दी। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई की और बैटरी का करंट लगाया। दो घंटे बाद भी पुलिस चौकी से श्रमिकों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने विधायक का घेराव किया। तब फोन द्वारा विधायक डा. सिंघल के कहने पर पुलिस ने दोनों श्रमिकों को छोड़ दिया। ग्रामीण दोनों श्रमिकों को पुलिस चौकी से लेकर विधायक के पास पहुंचे और पुलिस द्वारा की गई पिटाई के निशान दिखाए। इसके बाद दोनों घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घायलों का उपचार कर रहे सर्जन डा.संतोष उप्रेती ने बताया कि हाथों और पैरों पर डंडे की चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed