{"_id":"68d844aa988d5a113a07b9a2","slug":"accused-of-kidnapping-at-gunpoint-and-urinating-in-the-mouth-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-130723-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तमंचे के बल पर अपहरण व मुंह में पेशाब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तमंचे के बल पर अपहरण व मुंह में पेशाब करने का आरोप
Sun, 28 Sep 2025 07:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
शिमला पिस्तौर में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर में रहने वाले एक युवक ने सात लोगों पर तमंचे के बल पर अपहरण कर मुंह में पेशाब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना एक साल पुरानी है, अब आरोपी उसे धमका रहे है।
गौरव मौर्या ने शनिवार को पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर 2024 को वह किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर के पास घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहा था। उसके साथ दोस्त अंकित भी मौजूद था। इस बीच लालपुर के टिब्बा में रहने वाला एक युवक आया और पुरानी रंजिश पर उससे मारपीट की। थप्पड़ जड़ने के बाद हमलावर उसे जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। मुंह में तमंचा डालकर उसे धमकाया। आरोप है कि एक आरोपी ने उसके मुंह में पेशाब किया। साथ ही यह बात किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेइज्जती की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपी फिर उसे धमका रहा है।