फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of kidnapping a BDC member at gunpoint

Udham Singh Nagar News: तमंचे की नोक पर बीडीसी सदस्य को अगवा करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a BDC member at gunpoint
बाजपुर। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी कब्जाने के लिए स्थानीय राजनीति में बाहुबल का खेल शुरू हो गया। हथियारों के बल पर एक बीडीसी सदस्य को अगवा करने का आरोप लगा है। इस मामले में केलाखेड़ा थाने में यूपी सरकार के मंत्री के बेटे, केलाखेड़ा पूर्व चेयरमैन और पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


गांव भव्वा नगला निवासी मोहम्मद रफी ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि 31 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य निर्वाचित होने पर उनका बेटा नफीस अली घर आ रहा था। इस दौरान भव्वा नगला तिराहे पर हथियारों से लैस कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर आए और उनके बेटे नफीस अली की कनपटी पर तमंचा सटाकर जबरन उसे गाड़ी में डालकर ले गए। आरोपियों ने धमकी दी कि तुम्हें जो कुछ करना है कर लेना। पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन

वह घटना से भयभीत हो गए। पुलिस को मौखिक सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब से बेटे का कोई पता नहीं है। उधर, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखमन कौर को बीडीसी सदस्यों का समर्थन है। किसी बीडीसी सदस्य को अगवा नहीं किया गया है। लाडी ने सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
पीड़ित की तहरीर पर यूपी के मंत्री बल्देव सिंह औलख के बेटे, केलाखेड़ा के पूर्व चेयरमैन हामिद अली, ज्येष्ठ उप प्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर के खिलाफ धारा 140 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है। - विभव सैनी, सीओ, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed