{"_id":"6845debc620030a67506712a","slug":"accused-of-doing-land-deal-by-showing-false-documents-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-128093-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झूठे दस्तावेज दिखाकर भूमि का सौदा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झूठे दस्तावेज दिखाकर भूमि का सौदा करने का आरोप
Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने झूठे दस्तावेज दिखाकर भूमि का सौदा करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गांव पिपलिया निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जरनैल सिंह और संदीप कौर ने जमीन के दस्तावेज दिखाकर उससे 35 लाख रुपये प्रति एकड़ में सौदा तय किया था।
इसका इकरारनामा एक फरवरी 2024 को कराया गया जिसमें दो लाख नकद और 70 लाख चेक के माध्यम से दिए थे। बैनामा कराने की तिथि 17 जनवरी नियत की गई थी। 16 जनवरी को वह भूमि के दस्तावेज लेकर संबंधित विभाग पहुंचा तो पता चला कि विक्रेता की ओर से उपलब्ध कराई खतौनी में बहुत खामियां हैं।
भूमि पर 28 लाख का लोन है। विक्रेता की ओर से उपलब्ध कराई गई खतौनियां भूमि साढ़े छह एकड़ करीब है जबकि इकरारनामा साढ़े आठ एकड़ का हुआ है। दो एकड़ भूमि के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए जबकि वह बैनामा कराने के लिए तैयार था।
विज्ञापन
दस्तावेज पूर्ण नहीं करने के कारण विक्रेतागण की ओर बैनामा नहीं कराया गया। दोनों विक्रेताओं की तरफ से झूठे दस्तावेज दिखाकर भूमि का सौदा किया गया। सीओ विभव सैनी ने बताया एसएसपी के निर्देश पर जरनैल सिंह और संदीप कौर निवासी गांव मुंडिया कला के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर विवेचना एसआई संदीप शर्मा को सौंपी गई है। संवाद