{"_id":"6824f9a3d93ff4c3210ef992","slug":"accused-of-cheating-rs-280-lakh-by-making-fake-deed-of-road-land-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-126999-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रास्ते की भूमि का फर्जी बैनामा करा 2.80 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रास्ते की भूमि का फर्जी बैनामा करा 2.80 लाख रुपये ठगने का आरोप
Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। रास्ते की भूमि का फर्जी बैनामा कराकर 2.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
ग्राम देवीपुरा निवासी शिव कुमार ने बताया कि गांव निवासी संदीप कुमार एवं महुआडाबरा निवासी अमित कुमार ने जान पहचान के चलते उसे बताया कि वे दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी कृपाल सिंह पट्टी नेतराम में प्लाॅटिंग कर रहे हैं।
वह उसे एक प्लाॅट सस्ते में दिलवा देंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के कहने पर एक प्लाॅट आवासीय जिसका क्षेत्रफल 141.65 वर्गमीटर खसरा नंबर 24 व 25 में पंजीकृत बैनामा नौ नवंबर 2011 को 2.80 लाख रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बुनियाद भराकर भूमि पर कब्जा भी करा दिया। आरोप है कि नौ वर्ष बाद उसकी भूमि पर किसी ने बुनियाद उखाड़ दी। एक व्यक्ति ने बताया कि यह प्लाॅट उन्होंने अपने एक साथी के साथ मिलकर खरीदा है।
छानबीन करने पर मालूम हुआ कि उसके साथ आरोपियों ने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराकर उससे 2.80 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिया। पीड़ित ने बताया पैसे मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।