फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accidental Ukedi minority cell president of the union's wife died

दुर्घटना में यूकेडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष की पत्नी का निधन

Sun, 03 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Sun, 03 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

यूपी के रामपुर में ट्रक और स्कार्पियों की भिड़त हो गई। हादसे में बाजपुर निवासी महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि स्कार्पियों में सवार मृतका के पुत्र और पुत्रवधू घायल हो गये। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि जसवीर कौर अपने पुत्र और वधू के साथ दिल्ली जा रही थी।

विज्ञापन

रविवार को सुबह बाजपुर निवासी यूकेडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष लखविर सिंह सरां की पत्नी जसवीर कौर उसके पुत्र नवदीप सिंह और पुत्रवधू प्रवजोत कौर स्कार्पियों से दिल्ली जा रहे थे। रामपुर में हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 21एन1121 ने स्कार्पियों संख्या यूके. 06एन5743 की भिड़त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में स्कार्पियों सवार बाजपुर के मोहल्ला आलापुर वार्ड तीन निवासी जसवीर कौर और स्कार्पियों चालक असलम पुत्र अकबर निवासी गांव रम्पुरा शाकर की मौके पर ही मौत हो गयी। स्कार्पियों में सवार मृतका के पुत्र नवदीप सिंह, पुत्रवधु प्रवजोत कौर घायल हो गए। इसी दौरान एक अन्य स्कार्पियोें भी भिड़ गई। जिसमें सवार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को रामपुर के अस्पताल में  इलाज कराया गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव बाजपुर नही पहुुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed