फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident in kashipur

Udham Singh Nagar News: ट्रक से टकराई निजी बस

Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accident in kashipur
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। काशीपुर से हल्द्वानी को जा रही निजी बस दोराहे की ओर मोड़ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार छह लोग घायल हो गए। पांच घायलों को इलाज के लिए बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाजपुर के ग्राम हलालपुर निवासी निजी बस चालक पप्पू सोमवार शाम बस में सवारियां बैठा कर काशीपुर से हल्द्वानी जा रहा था। इसी दौरान ग्राम परमानंदपुर के पास हाईवे पर अजीतपुर से दोराहे की ओर मोड़ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आने का इंतजार कर रहे तहसीलदार युसूफ अली और पुलिस कर्मी ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। इनमें से पांच घायलाें को बाजपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया लेकिन उनका नाम पता नहीं चल सका। वहीं हल्द्वानी निवासी सुधीर कुमार को काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed