फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident Bus And Dumper

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस और डंपर में टक्कर, पांच यात्री घायल

Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accident Bus And Dumper
शांतिपुरी। किच्छा हल्द्वानी मार्ग पर आनंदपुर मोड़ के पास अचानक ब्रेक मारने से रुके डंपर से रोडवेज बस भिड़ गई। जिससे रोडवेज बस में सवार पांच यात्री घायल हुए। एक गंभीर रूप से घायल एक यात्री का निजी अस्पताल में इलाज किया गया। लोगों का आरोप है कि फोन करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को हल्द्वानी-किच्छा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने चक्कर में डंपर चालक ने जोर से ब्रेक मारे तभी पीछे से आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस डंपर के पीछे टकरा गई। टक्कर से बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। डंपर चालक और बाइक सवार अपने-अपने वाहन लेकर फरार हो गए। घायल यात्रियों में एक के सिर पर गहरी चोट लगी। रोडवेज परिचालक ने फोन करके 108 एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन 45 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोग घायल यात्री को बाइक में बैठाकर निजी अस्पताल ले गए। जबकि अन्य चोटिल यात्री एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। इस दौरान मार्ग पर लगे जाम को भी स्थानीय लोगों ने खुलवाया। बता दें कि किच्छा- हल्द्वानी मार्ग आनंदपुर के समीप खनन की गाड़ियों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। जिस कारण अक्सर ट्रैफिक जाम व सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed