फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AC, TV and fans will run in the house only by voice command

घर में वायस कमांड से ही चल जाएंगे एसी, टीवी और पंखे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
AC, TV and fans will run in the house only by voice command
औद्योगिक एक्सपो में रखा होम ऑटोमेशन डिवाइस का मॉडल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नई तकनीक का इस्तेमाल कर अब घर, रेस्टोरेंट, औद्योगिक कंपनियों में लगने वाले एसी, एलसीडी, पंखे, बल्ब समेत बिजली के विभिन्न प्रकार के उपकरणों को वायस कमांड (बोलकर) के माध्यम से ही चलाया जा सकता है। बिजली के उपकरण चलाने के लिए अब स्विच को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित औद्योगिक एक्सपो का शुक्रवार को तीसरे दिन समापन हो गया। एक्सपो में टूल्स के साथ ही औद्योगिक ऑटोमेशन कंपनियों ने भी प्रतिभाग किया। रुद्रपुर की ही एक कंपनी होटल, बिल्डर्स, रेस्टोरेंट, सिडकुल कंपनियों व होटल संचालकों को नई तकनीक के ऑटोमेशन डिवाइस सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर हेम पंत व सुनील सोनी ने बताया कि सात हजार रुपये खर्च कर होम ऑटोमेशन डिवाइस से घर को पूरी तरह से स्वचालन बनाया जा सकता है। इसमें वायस कमांड व रिमोट का इस्तेमाल कर घर में एसी, पंखे, टीवी, बल्ब, फ्रिज, ओवन आदि को चलाया जा सकता है। कहा कि वर्तमान में इस डिवाइस का इस्तेमाल बड़े-बड़े बिल्डर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले चार या पांच साल में यह डिवाइस बेहद लोकप्रिय हो जाएगी। अधिकतर लोग नई तकनीक का इस्तेमाल कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से इंटरनेट व वाईफाई से कनेक्ट होने वाले एमसीबी भी बनाए जा रहे हैं, जो एप के माध्यम से ही बंद और खोल सकते हैं।

रुद्रपुर में आयोजित औद्योगिक एक्सपो में उपकरण लगाते कंपनी के लोग।

रुद्रपुर में आयोजित औद्योगिक एक्सपो में उपकरण लगाते कंपनी के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed