फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ABVP burnt effigy of Vice Chancellor and Controller of Examinations

एबीवीपी ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

Fri, 22 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ABVP burnt effigy of Vice Chancellor and Controller of Examinations
कुलपति का पुतला फूंकते एबीवीपी के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीएससी के प्रथम वर्ष के परीक्षाफल में पच्चीस सौ से अधिक विद्यार्थी फेल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही करार दिया।
विज्ञापन



एबीवीपी के विद्यार्थी बृस्पतिवार को राधे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर एकत्रित हो गए। उन्होंने विश्व विद्यालय के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो दिन पहले घोषित बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षाफल में करीब 2500 से अधिक विद्यार्थियों को फेल किया गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में ठेकेदारी प्रथा का बोलबाला है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में प्रोफसरों की कमी होने होने के कारण विवि प्रशासन ने बाहरी राज्यों से ठेके पर प्रोफेसरों को बुलवाकर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन में मानकों का कतई ख्याल नहीं रखा गया।  कहा कि इस बारे में पूर्व में भी संगठन की ओर से कुलपति को चेताया था।

लेकिन विवि की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि विद्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। छात्रों ने कहा कि विवि ने इस गंभीर मामले में ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन विश्वविद्यालय का घेराव करेगा।  इस मौके पर जिला संयोजक विनीत चौधरी, विनीत शर्मा, शैलेंद्र बौड़ाई, दीपक यादव, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed