रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुद्रपुर इकाई ने बृहस्पतिवार को चीन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
तहसील संयोजक राहुल गुप्ता ने कहा सीमा पर जो हुआ वह अचानक बनी स्थिति नहीं, बल्कि चीन की सेना की सोची समझी साजिश थी। इसके लिए पूरी तरह चीन जिम्मेदार है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शहीद 20 जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पूर्व छात्र महासंघ उपसचिव देवेश कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह किया कि चीन उत्पादों का बहिष्कार किया जाए। वहां नगर उपाध्यक्ष विपिन पांडे, देवेश कुमार, आदित्य धीमान, गणेश वर्मा, अनिल गंगवार, नमन शर्मा आदि थे।