फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Absconding robbers escaped in search of hectic

फरार लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें

Sun, 03 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

गंगापुर रोड में व्यापारी के घर लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश गुरमेल और सोनू की तलाश में दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं। गुरमेल के पास अवैध असलहों की खेप होने की जानकारी मिलने से पुलिस के होश फाख्ता हैं। पुलिस गुरमेल तक पहुंचने के साथ ही असलहे सप्लाई करने वाले गैंग को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन

बता दें कि गंगापुर रोड में व्यापारी के घर लूट और दिनेशपुर में ज्वैलर्स को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उनके पास से चार तमंचे और लूटे गए जेवरात बरामद हुए थे। गैंग का सरगना गुरमेल और सोनू फरार होने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को गैंग के सरगना गुरमेल के बारे में जानकारियां दी हैं, वो बेहद चौंकाने वाली हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने बताया है कि गुरमेल के पास अवैध असलहों की खेप हैं। उसके तार बदायूं, पीलीभीत और अन्य जगहों में असलहे तैयार करने वाले गैंगों से जुड़े हैं। वह जब चाहता है, तब उसको आसानी से असलहे मुहैया हो जाते हैं। पुलिस ने गुरमेल और सोनू की तलाश में दो टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस असलहे सप्लाई करने वाले गैंग तक पहुंचने में जुटा है। गुरमेल के यूपी के बदमाशों से संबंध की जानकारी मिलने के बाद उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। ट्रांजिट कैंप एसओ सुशील कुमार ने बताया कि गुरमेल के पास बड़ी संख्या में अवैध असलहे होने की जानकारी प्रकाश में आई है। गुरमेल और सोनू की तलाश में एक टीम यूएसनगर और दूसरी टीम रामपुर में दबिश दे रही हैं। गुरमेल के पकड़ में आने के बाद ही असलहों के बारे में पता चल पाएगा। लेकिन यूएसनगर में असलहे सप्लाई करने वाले गैंग का भी पता लगाया जा रहा है। गुरमेल के पश्चिमी यूपी के अपराधियों से संबंध का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed