फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Abir Gulal flew fiercely in the Terai.

Udham Singh Nagar News: तराई में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Wed, 27 Mar 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 27 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Abir Gulal flew fiercely in the Terai.
रुद्रपुर। तराई में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अबीर, गुलाल और रंगों से होली खेली। इस दौरान एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गई। मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने थानों में होली खेली। इस दौरान पुलिसकर्मी होली गीतों पर जमकर झूमते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह होली पर्व पर लोगों में खासा उल्लास देखा गया। शहर की आवास विकास, सिंह काॅलोनी, एलाइंस, मेट्रोपोलिस, ग्रीन पार्क, ओमेक्स, कौशल्या, देवहौम्स सोसायटी के साथ ही रंपुरा, भदईपुरा, भूरारानी,ट्रांजिट कैंप, इंदिरा काॅलोनी, सुभाष काॅलोनी सहित विभिन्न इलाकों में होली खेली गई। साथ ही छतरपुर, मटकोटा, भगवानपुर, गंगापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व मनाया गया। रंगों के बजाय अबीर, गुलाल से होली खेलने वालों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर डीजे पर लोगों ने होली गीतों में जमकर नृत्य किया। सबसे अधिक बच्चों ने होली की मस्ती की। उन्होंने पानी से भरे गुब्बारों के साथ ही पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग मिला पानी फेंका। इस दौरान लोगों ने गुजिया, चिप्स, आलू के गुटके का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप के अलावा विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिसकर्मी होली के रंग में डूबे रहे। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।


श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई होली

गदरपुर। क्षेत्र में सोमवार को होली का त्योहार श्रद्धा, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। श्री शिव मंदिर परिसर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गदरपुर प्रेस क्लब, श्री सनातन धर्म मंदिर आदि जगहों पर होली मिलन समारोह हुए। चीनी मिल स्थित एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन में भी हुए समारोह में कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने सभी कर्मचारी और उनके परिवार को लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने भी होली खेली। इस दौरान डीजे में होली गीतों पर पुलिसकर्मी जमकर झूमे और एक दूसरे को होली की बधाई दी। वहां पर एसओ जसवीर सिंह चौहान, एसआई गणेश भट्ट, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।


किच्छा में होली पर धूम मची रही
किच्छा। होली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापारी विजय अरोड़ा, गुलशन सिंधी, नजाकत खान, केतन कालरा आदि ने बधाई दी। इधर आवास विकास काॅलोनी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में अंकुर पपनेजा, पंकज पपनेजा, प्रीतम दास आयलानी, दलीप आयलानी आदि थे। जीएम राइस मिल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में गोविंद कुमार गोयल, हनुमान गर्ग, किशन गोयल, महेंद्र गोयल, असीत कुमार सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय गोयल आदि थे।

तराई में दो दिन खेली गई जमकर होली
खटीमा /सितारगंज। खटीमा में अधिकतर लोगों ने सोमवार को होली खेली, जबकि कुछ लोगों ने मंगलवार को भी होली पर्व मनाया।
खटीमा के नगला तराई, लोहियाहेड़, चकरपुर, अमाऊं, राजीव नगर, ऊंची महुवट, झनकट, चारूबेटा, झनकईया, मेलाघाट आदि क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। खटीमा में सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विधायक भुवन कापड़ी, आरसी रस्तोगी, राजेश गुप्ता, रमेश चंद जोशी, गौरीशंकर अग्रवाल, मनोज वाधवा, सतीष गोयल, अनिल बत्रा, संतोष अग्रवाल आदि थे।

पूर्वांचल कॉलोनी और राजीव नगर में आयोजित होली कार्यक्रम में ठाकुर जितेंद्र सिंह, एसपी सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष राय, रोशन रावत, सुरेंद्र सिंह, नगीना सिंह, नरेश यादव आदि थे। इधर, सितारगंज में लोगों ने होली पर्व धूमधाम से मनाया। होली के गीतों पर व्यापारी भी खूब थिरके। पारंपरिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम किए। वहां पर राजेश जिंदल, रतनलाल गुप्ता, विनय मित्तल, मुकेश सिंघल, अतुल कुमार, पवन अग्रवाल, परवेश काका, रितेश गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed